देवरिया-गोरखपुर रूट की अनुबंधित बसों में यात्रियों का सफर बेहाल, परिचालकों की मनमानी पर उठे सवाल

दे्रिया गोरखपुर रूप की कुछ अनुबंधित बसों में यात्रियों का सफर बेहाल कुछ परिचालकों के मनमानी पर उठे सवाल

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर संचालित कुछ अनुबंधित बसों के परिचालकों की मनमानी से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई बसों में परिचालक यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और टिकट पर दर्ज बकाया राशि मांगने पर विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। इससे यात्रियों में रोष व्याप्त है।
यात्रियों का कहना है कि बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना आम बात हो गई है। भीड़भाड़ के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। कई बार सीट न होने के बावजूद यात्रियों को खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर किया जाता है, जबकि विरोध करने पर उन्हें परिचालकों के तीखे व्यवहार का सामना करना पड़ता है।
इसी तरह का एक मामला 21 जून की शाम देवरिया से गोरखपुर जा रही अनुबंधित बस संख्या UP 52 AT 9301 में सामने आया, जिसकी चर्चा यात्रियों के बीच जोरों पर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में टिकट और बकाया रकम को लेकर यात्रियों एवं परिचालक के बीच कहासुनी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना के बाद बस में मौजूद यात्रियों ने परिचालकों के व्यवहार पर नाराजगी जताई।
यात्रियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि अनुबंधित बसों में यात्रियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, ओवरलोडिंग और टिकट व्यवस्था की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *