राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (नेशनल डॉक्टर्स डे) के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर ने समाज के स्वास्थ्य प्रहरी चिकित्सकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक प्रेरणादायी पहल की। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर के विभिन्न चिकित्सकों के आवास एवं क्लीनिक पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में डॉक्टर. रामायण सिंह, डॉक्टर. आफताब हुसैन, डॉक्टर. पवन खरवार, डॉक्टर. नदीम वारसी, डॉक्टर. विजेंद्र कुमार तिवारी, डॉक्टर. मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉक्टर. मुकेश यादव, डॉक्टर. आशुतोष पाण्डेय, डॉक्टर. रितेश कुमार, डॉक्टर. अलीशा कायनात, डॉक्टर. प्रियंका पाण्डेय, डॉक्टर. नदा अली इमरान, डॉक्टर. सर्वेंद्र विक्रम सिंह, डॉक्टर. कादिर अंसारी, डॉक्टर. आशीष राय, डॉक्टर रंजीत सिंह, डॉक्टर. योगेश्वर मद्धेशिया, डॉक्टर.श्याम बिहारी जायसवाल, डॉक्टर. जे.के. पटेल एवं डॉक्टर. एस.के. अब्दुस समद शामिल रहे।
रोटरी क्लब के सह-संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि डॉक्टर और मरीज के बीच विश्वास का रिश्ता जितना मजबूत होगा, उपचार उतना ही प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की निस्वार्थ सेवा और गुणवत्तापूर्ण उपचार ही स्वस्थ एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव है।
क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर समाज के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। उनकी दिन-रात की सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाएं समाज को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसे कर्मयोगी चिकित्सकों का सम्मान करना हर नागरिक का दायित्व है।
सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी ने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान करना रोटरी क्लब कुशीनगर के लिए गर्व का विषय है। क्लब भविष्य में भी समाजहित के ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने रोटरी क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संस्था लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर समाज में सकारात्मक संदेश दे रही है। यह प्रयास वास्तव में प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।
सम्मान समारोह के दौरान चिकित्सकों ने भी रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सह-संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी, सार्जेंट एट आर्म्स सत्येन्द्र राय, निदेशक अरुण वर्मा, डॉ. सुनील सिंह, अमरेंद्र नारायण सिंह एवं विनोद वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब कुशीनगर की यह पहल न केवल चिकित्सकों के प्रति सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और मानवता के मूल्यों को भी सशक्त संदेश देने में सफल रही।