भारतीय जनता पार्टी बांसगांव मंडल की मासिक बैठक रविवार को शक्ति केंद्र पाली में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करें और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा बांसगांव मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार राय ने की, जबकि संचालन प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने किया। मंडल अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राजेंद्र राय, संजय सिंह सैंथवार, अविनाश सिंह ‘अन्नु’, हरिनारायण सिंह गोला, धर्मपाल सिंह, नीलेन्द सिंह, राजन सिंह एवं प्रहलाद तिवारी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।