पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की शोक सभा, में चौरीचौरा तहसील अध्यक्ष के पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की शोक सभा, तहसील अध्यक्ष के पिता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –
पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई चौरी चौरा की बैठक रविवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। बैठक के दौरान तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य के पूज्य पिता स्वर्गीय फागू मौर्य के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया।


सभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। वक्ताओं ने स्वर्गीय फागू मौर्य के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक मूल्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।


शोक सभा में सुमेर पाण्डेय, अभिषेक कुमार, महेश पासवान, रामसेवक पासवान, जमीर अंसारी, अमित दुबे, आशुतोष पांडेय ,विनोद पासवान, विनोद जायसवाल, इसरार खान, यशोदानंदन सिंह, रामस्नेही प्रजापति, सुनील विश्वकर्मा सहित पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *