सघन वृक्षारोपण अभियान: जेबी महाजन महाविद्यालय में पूर्व जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष ने लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

प्रबंध समिति, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर किया पौधरोपण, हर पौधे की देखभाल का लिया संकल्प-

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को चौरीचौरा स्थित जेबी महाजन डिग्री कॉलेज एवं जेबी महाजन महिला पीजी कॉलेज में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रमुख संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कॉलेज प्रबंधक ईश्वरचंद जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा सभी को पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया।
पौधरोपण के बाद ईश्वरचंद जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा कि “आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध हवा देने का आधार बनेगा।”
अभियान में नगर पंचायत चौरीचौरा के सभासद मुन्ना भुज, समाजसेवी राम प्रवेश जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजन जायसवाल, प्राचार्या डॉक्टर. निमिषा सिंह, डॉक्टर. जे.के. अस्थाना, डॉक्टर अजय कुमार त्रिपाठी, डॉक्टर. आशुतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जेबी महाजन महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशिमिता रॉय सहित महिला महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *