सोनम वांगचुक के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा की उठाई मांग

गोरखपुर से आशुतोष पाण्डेय/महेश पासवान की रिपोर्ट- 

पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक के समर्थन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग, गोरखपुर ने जिला अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए, पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार प्रभावी कदम उठाए।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र मोहन “गुड्डू” तिवारी और जिला अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने कहा कि “सोनम वांगचुक की लड़ाई केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं और छात्रों के भविष्य की लड़ाई है। यदि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई तो युवाओं का विश्वास पूरी व्यवस्था से उठ जाएगा।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों, निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
ज्ञापन कार्यक्रम में पूर्वांचल मीडिया प्रभारी सोनू पासवान, प्रदेश महासचिव अमित कनौजिया, जिला सचिव मनीष गौतम, अजय पासवान, गिरजा कुमारी, अमन पासवान, सोनू कुमार, मारकंडे प्रसाद, शैलेश कनौजिया, संतोष पासवान, अंश चौधरी, राज मद्धेशिया, संजय कुमार पासवान, हरिश्चंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *