चौरीचौरा में तीसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं पर ‘हाउस अरेस्ट’ की कार्रवाई, बोले—कांग्रेसी

चौरीचौरा में तीसरे दिन भी कांग्रेस नेताओं पर ‘हाउस अरेस्ट’ की कार्रवाई, बोल कांग्रेसी 

चौरीचौरा (गोरखपुर)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए जनआंदोलन के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर बनी हुई है। इसी क्रम में गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र में कांग्रेस के कई नेताओं को लगातार तीसरे दिन भी उनके आवासों पर ही पुलिस निगरानी में रखा गया।
हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में आईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम, कांग्रेस नेता अजवर अहमद  तथा रामनवल सिंह शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें बिना किसी वैधानिक आदेश के घरों से बाहर निकलने से रोका जा रहा है, जिससे उनकी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

  (मिडिया से अपनी बात रखते रामेश्वर सिंह)
नेताओं ने कहा कि “हाउस अरेस्ट करके लोकतांत्रिक आवाज़ को कैद नहीं किया जा सकता। जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

 

(मिडिया से बात रखती कांग्रेस नेत्री  स्नेहलता गौतम)

उधर, क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और कांग्रेस नेताओं के आवासों के बाहर निगरानी जारी है। प्रशासन की ओर से इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

   (मिडिया से मुखातिब होते अजवर अहमद)
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा तो वे संवैधानिक दायरे में रहकर आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *