गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे मे हाटा के युवक की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे मे हाटा के युवक की मौत
हाटा कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के जैतपुर थाना क्षेत्र मे सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर अम्बर टोल प्लाजा के निकट एक भीषण सड़क हादसा हो गया दिल्ली से बिहार जा रही वाल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस का बायाँ हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे मे चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों मे एक की पहचान वार्ड नं0 19 हाटा जनपद कुशीनगर निवासी परवेज अंसारी पुत्र निज़ाम अंसारी उम्र लगभग 40 वर्ष जो दिल्ली मे रहकर टाइल्स मेसन का कार्य करते थे।मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गये जिसमें से दो पुत्र और एक पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *