गांधी जयंती पर कुष्ठ रोगियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

गांधी जयंती पर कुष्ठ रोगियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

( संवाददाता रिपब्लिक किरण हाटा कुशीनगर )

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में कुष्ठ रोगियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को स्वल्पाहार कराया गया तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर. अजय कुमार सिंह, डॉक्टर. एल.बी. यादव, डॉक्टर. वी.पी. यादव एवं डॉक्टर. प्रशान्त कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने कुष्ठ रोगियों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना का संदेश दिया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद कुमार त्रिपाठी (एनएमएस), विजय प्रताप सिंह (एनएमएस), दिग्विजय मणि त्रिपाठी (एनएमए) एवं संतोष कुमार (एचवी/प्यून) का सक्रिय एवं उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में कुष्ठ रोगियों के प्रति सम्मान, अपनत्व और भेदभाव रहित व्यवहार का संदेश दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *