प्रयागराज में गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला अपराध निरोधक समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न

प्रयागराज में गांधी-शास्त्री जयंती पर जिला अपराध निरोधक समिति का वार्षिक उत्सव संपन्न

न्यायिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं समिति के सैकड़ों पदाधिकारियों-सदस्यों का सम्मान

प्रयागराज संवाददाता 

महात्मा गांधी जयंती और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज द्वारा वार्षिक उत्सव एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार, मुट्ठीगंज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा, सदस्य राज्य मानवाधिकार आयोग एवं संरक्षक समिति तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित उपस्थित रहे।

समिति के वाइस चेयरमैन डॉक्टर. आर.एस. वर्मा पूर्व आईएएस और मेयर एवं वाइस चेयरमैन उमेश चंद गणेश केसरवानी विशेष रूप से मौजूद रहे। आयोजन में आर्य कन्या शिक्षण ग्रुप के चेयरपर्सन पंकज जायसवाल का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम के लिए प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रहित और सामाजिक दायित्व से जुड़ने का संदेश दिया।

 

 

वाइस चेयरमैन डॉक्टर. आर.एस. वर्मा ने कहा कि अपराध निरोध केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर जागरूक नागरिक की भी भूमिका है। मेयर उमेश केसरवानी ने समिति के जनसेवा कार्यों की सराहना की। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर. अंकिता राज ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तीकरण और युवाओं की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण और जनजागरूकता को एक साथ जोड़कर आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की।

समिति के सचिव संतोष कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए समिति के उद्देश्यों और साल भर चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समिति अपराध निरोध के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, नशामुक्ति और जनजागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में डॉ. आर.सी. पांडे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज, डॉ. नीरज अग्रवाल एवं डॉ. कृतिका अग्रवाल सहित चिकित्सकों एवं विभिन्न क्षेत्रों के आमंत्रित अतिथियों ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ जीवनशैली, समय पर चिकित्सकीय परामर्श तथा सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के सैकड़ों सक्रिय पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान लगे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में रक्तचाप, ब्लड शुगर, वजन और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार औषधियों का वितरण किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के केंद्रीय एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। सतीश चंद्र मिश्रा, शोएब आलम, अजीत कुमार सिन्हा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, कयामुद्दीन, अनंत अग्रवाल, आयुष जायसवाल, पी.एम. मिश्रा, संजय उपाध्याय, राजेश निषाद, खन्ना, अशोक सिंह, अनिल सिंह, स्वामी जर्मन रेमेडीज, संदीप सोनी, संजय शुक्ला, सुधीर प्रजापति, दिग्विजय सिंह (प्रतापगढ़), सचिव सुजीत कुमार एवं आपदा प्रकोष्ठ प्रभारी मेजर सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्थाओं एवं विभिन्न दायित्वों के निर्वहन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों को निर्धारित क्रम में संचालित किया। इस दौरान आमंत्रित अतिथियों एवं पदाधिकारियों को अपने विचार रखने का अवसर भी प्रदान किया गया। चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति आगामी समय में स्वास्थ्य, शिक्षा, नशामुक्ति, जनजागरूकता, महिला एवं युवा सहभागिता तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि गांधी-शास्त्री जयंती का यह आयोजन उनके आदर्शों को सामाजिक जीवन में अपनाने और जागरूक, स्वस्थ और उत्तरदायी समाज के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा जनसेवा, सामाजिक सद्भाव, जनसहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *