सिरसिया देवस्थान पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल यज्ञ, पूजन एवं भंडारे का आयोजन
25 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा, हजारों श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया पुण्य लाभ
न्यूज टीम से आशुतोष कुमार पाण्डेय/राजेश जायसवाल की रिपोर्ट –
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम राजधानी स्थित प्रसिद्ध सिरसिया देवस्थान पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशाल यज्ञ, पूजन, हवन एवं भंडारे का आयोजन हुआ। साथ ही जरूरतमंद गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कर मानव सेवा का सराहनीय कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि सिरसिया देवस्थान पर विगत 25 वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगातार इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है। इस आयोजन में प्रतिवर्ष दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं तथा यज्ञ, हवन, पूजन एवं भंडारे में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।

इस धार्मिक आयोजन की विशेषता यह है कि इसका संचालन ग्राम सभा राजधानी के स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा आपसी सहयोग, समर्पण एवं जनसहभागिता से किया जाता है। यह आयोजन क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना का प्रतीक बन चुका है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भा ज पा नेता राज नारायण सिंह डॉक्टर मित्रपाल सिंह, मनोज सिंह, भाजपा नेता , अरुण कुमार सिंह, भगवान सिंह, अवधबिहारी सिंह, हेमंत यादव, सुरेंद्र यादव, दीप चंद वर्मा, पुरोहित आलोक कुमार, राजकुमार एवं मुन्नू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
