पढ़े कुशीनगर बढ़े कुशीनगर के तहत बेसिक माँडल स्कूल हाटाकुशीनगर में रीडिंग मेला के माध्यम से पढाई हेतु किया गया प्रेरित

 हाटाकुशीनगर से श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट

पढ़े कुशीनगर, बड़े कुशीनगर कार्यक्रम के तहत बेसिक मॉडल स्कूल हाटा में रीडिंग मेला का हुआ आयोजन-

कुशीनगर जनपद के हाटाकुशीनगर बेसिक माँडल स्कूल पर रिडिंग मेले के माध्यम से बच्चों में पढ़ने के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया ! बच्चों के अंदर पढ़ने के प्रति ललक देखा गया!

जाने कौन क्या कहा रीडिंग मेले के माध्यम से

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक मॉडल स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष सिद्ध बरनवाल ने कहा

कि किताब बच्चों को मोबाइल से दूर करने के लिए अच्छा माध्यम है वहींं प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्य विधि के माध्यम से प्राइमरी स्कूल प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं !डॉक्टर अलका राय ने बताया कि

पुस्तकें बच्चों की सबसे अच्छे मित्र साबित हो सकते हैं उन्होंने कहा कि विद्यालय में विधिवत लाइब्रेरी स्थापित है बच्चों को पढ़ने के लिए पुस्तकें दी जाती हैं जिससे बच्चों में पढ़ाई के अलावा अन्य चीजों का विकास भी हो रहा है! कार्यक्रम को निशा सिंह; शालिनी सोनकर ने भी संबोधित किया विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल था जिसमें बच्चों ने 2 घंटा तक पुस्तक वाचन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *