जिलाधिकारी कुशीनगर ने हाटा संम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद

 कुशीनगर से राजेश चौहान की रिपोर्ट

संम्पूर्ण समाधान दिवस पर हाटातहसील सभागार में जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक ने हाटा तहसील पर सुनी फरियादियों की फरियाद–

समाधान दिवस मे कुल पंजकृत मामले आए 104निस्तारण महज 16का शेष संबंधित बिभागो हेतु भेजा गया-

कुशीनगर जनपद के हाटातहसील के तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम डा० अनिल कुमार सिंह ने आमजन की समस्याओं को सुना।
मगंलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे डीएम डा० अनिल कुमार सिंह व एसपी विनोद कुमार मिश्र नें फरियादियों की फरियाद सुन कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिए जबकि अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया ।डीएम डा० अनिल कुमार सिंह ने कहा कि समस्या जहां है वहां की सच्चाई को देख अवगत कराएं ताकि गुणवत्तापरक निस्तारण किया जा सके। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में हरपुर बरवां निवासी अवध नारायन सिंह नें जमीन पर दुसरे व्यक्ति द्वारा फर्जी नाम अंकित करा कर हड़पने,राबड़ी देवी निवासिनी पिड़रा नें बिना कनेक्शन लिये विद्युत बिल आने,रामपुर पौटवा निवासी विनय नें इंडिया मार्का हैंडपंप खराब,गौनर निवासी दिव्यांग सुनील गौड़ नें आवास संबधी शिकायत किया।इस दौरान कुल 104 मामलें आयें जिसमें 16 मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।डीएम ने एक-एक फरियादियों की फरियाद सुन संबंधित अधिकारियों को तत्काल व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों को न्याय दिलाया जाए। इसमें अगर किसी प्रकार की कोताही हुई तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध कार्यावाही की जायेगी। इस अवसर पर एसडीएम प्रमोद तिवारी,तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा सीएमओ नरेन्द्र गुप्ता,बीएसए विमलेश कुमार,बीडीओ हाटा जोखन प्रसाद,सुकरौली संदीप सिंह,ईओ अजय कुमार सिंह,कोतवाल संजय कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक राघवेन्द्र शाही,एसडीओ विद्युत पी के गुप्ता,बीईओ हाटा विजय गुप्ता,मोतीचक सत्यप्रकाश कुशवाहा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *