विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बांसगांव स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर में क्षेत्रीय विधायक विमलेश पासवान ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपित किया तथा लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
वृक्षारोपण के उपरांत विधायक ने संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से भेंट कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि अविनाश सिंह अन्नु, मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु, ग्लोरियस चिल्ड्रेन्स एकेडमी के प्रबंधक अजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार राय, रणधीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।