विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ वीएस राठौर

विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉ वीएस राठौर

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –

 विश्व हिंदू कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय संयोजक करुणेश पांडेय ने कोलकाता निवासी प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन डॉ विक्रम सिंह राठौर को परिषद् का पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
श्री पांडेय ने कहा कि डॉ वीएस राठौर लंबे समय से हिंदू समाज की एकता बंगाल में हिंदुओं की सुरक्षा, बांग्लादेशी घुसपैठ पर रोक, और सावरकर को सम्मान एवं हिंदू उत्थान के साथ ही लव जिहाद, लैंड जेहाद के मुद्दे पर मुखरता से कार्य कर रहे हैं, अब इनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज को शशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा । डा वीएस राठौर ने संगठन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्काम भाव से निर्वहन करते हुए भारतीय संस्कृति के सेवा कार्यों को गति प्रदान कर संगठन का जनाधार बढ़ाएंगे साथ ही संपूर्ण बंगाल में हिंदू सम्मान सम्मेलन आयोजित कर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में हिंदुओं की स्थिति पर चर्चा की जाएगी एवं हिंदू समाज को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *