NEET-2026 में चौरीचौरा की बेटी अवंतिका मिश्रा का कमाल, 602 अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

रामपुर रकबा की होनहार छात्रा ने मेहनत और अनुशासन के दम पर हासिल की सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

खबर जनपद गोरखपुर के चौरीचौरा क्षेत्र के रामपुर रकबा गांव से है जहां की होनहार छात्रा अवंतिका मिश्रा ने NEET-2026 में 602 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अवंतिका के पिता धनंजय मिश्रा ने बेटी की सफलता का श्रेय उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि अवंतिका ने लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है।अवंतिका की इस सफलता की खबर फैलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक और शुभचिंतक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। अवंतिका ने कहा कि आज माता पिता  व गुरू जनों का आशीर्वाद का देन है कि हमे आज यह मुकाम मिला है—-

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि अवंतिका की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने सपनों को साकार करने का हौसला देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *