ऑल इंडिया रैंक 677 (GEN) एवं GEN (EWS) श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 41, क्षेत्र में हर्ष की लहर
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

चौरी-चौरा/गोरखपुर
वर्टैक्स ग्लोबल स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र हिमांशु पांडेय ने NEET (UG) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनरल (GEN) श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 677 तथा GEN (EWS) श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 41 प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमांशु पांडेय मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले है। इनके पिता ओमप्रकाश एवं माता संगीता ने बताया कि हिमांशु शुरू से ही मेहनती रहा है।
हिमांशु की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी, निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य आर के मिश्रा शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि हिमांशु की सफलता विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि हिमांशु की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी लगन, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया कि दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
हिमांशु पांडेय की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, अभिभावकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता को लेकर हर्ष की लहर है।वर्टेक्स स्कूल क्षेत्र का नंबर 1 स्कूल ऐसे ही नहीं बना। बिगत कई वर्षों से क्षेत्र में बोर्ड के टॉपर वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ने ही दिए है। इस वर्ष भी इसके पीछे सभी शिक्षकों की मेहनत एवम अभिभावकों का विश्वास है।विगत वर्षो में स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते आए है।चाहे बोर्ड एग्जाम हो या कंप्टीशन के एग्जाम या स्पोर्ट्स सब में स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन रहा है। और हम आगे भी इस लय को बनाए रखेंगे। क्यू की स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान देता है चाहे आप बोर्ड पर ध्यान देना हो या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की बात हो , वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल ने हमेशा से ही अपनी उत्कृष्टता साबित की है।