पीड़ित परिवार से मिलने निकले करुणेश पांडेय हाउस अरेस्ट, बोले—हाउस अरेस्ट से न्याय की आवाज नहीं दबेगी

पीड़ित परिवार से मिलने निकले करुणेश पांडेय हाउस अरेस्ट, बोले हाउस अरेस्ट से न्याय की आवाज नहीं दबेगी

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –

सिकरीगंज थाना क्षेत्र में शिवकुमार तिवारी हत्याकांड को लेकर सियासत और आक्रोश तेज होता नजर आ रहा है। पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग को लेकर जा रहे विश्व हिंदू कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री करुणेश पांडेय को चौरीचौरा पुलिस ने उनके रामपुर रकबा स्थित आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है।


बताया गया कि रुणेश पांडेय पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने तथा प्रशासन के समक्ष परिवार की मांगों को मजबूती से रखने के लिए रवाना होने वाले थे। इसी बीच पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। करुणेश पांडेय को हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर फैलते ही संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके आवास पर जुट गए और पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।
हाउस अरेस्ट के बाद करुणेश पांडेय ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों के अवैध निर्माणों की जांच कर नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई भी की जानी चाहिए। पांडेय ने कहा कि “यूपी में बुलडोजर भी अब जाति देखकर चलाया जा रहा है।” उन्होंने पीड़ित परिवार को उच्चस्तरीय सुरक्षा, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और शीघ्र न्याय दिए जाने की मांग की।करुणेश पांडेय ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना हमारा सामाजिक दायित्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें हाउस अरेस्ट किया जा सकता है, लेकिन न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।
उन्होंने प्रशासन से पूरे हत्याकांड की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा बिना किसी राजनीतिक या अन्य दबाव के कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *