हाटा पुलिस ने झपट्टामारी का किया खुलासा, मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    हाटा पुलिस ने झपट्टामारी का किया खुलासा——–

मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

 महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए आरोपी को हाटा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर झपट्टामारी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को एक महिला अपने परिजनों के साथ ऑटो रिक्शा से हेतिमपुर से अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने मौका पाकर महिला के गले पर झपट्टा मारा और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से महिला और उनके परिजन सकते में आ गए।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली हाटा पुलिस ने मामले में मु0अ0सं0 431/2026 दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास उपलब्ध सुरागों और अन्य माध्यमों से जांच को आगे बढ़ाया।
इसी क्रम में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने वांछित आरोपी प्रीतम निषाद पुत्र सुरेश निषाद, निवासी बिन्तोलिया जंगल सिकरी, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला से झपटा गया एक मंगलसूत्र तथा वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हाटा में धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।
        कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल नवनीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से झपट्टामारी की वारदात का खुलासा होने के साथ ही आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में इस्तेमाल वाहन बरामद किया गया।

रिपोर्टर -रामआशीष यादव की खास रिपोर्ट –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *