खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी-

 हाटा कुशीनगर से राम अशीष यादव की रिपोर्ट –

 



नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस बेचने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम मीट काटने और बेचने का मामला सामने आने के बाद नगर पालिका एक बार फिर कार्रवाई की तैयारी में है।

नगर पालिका की ओर से पहले भी मीट कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि खुले में पशु काटने और मांस बेचने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कई कारोबारी बेखौफ होकर खुले में मांस बेच रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद हाटा की अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने जल्द ही दोबारा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बड़े बाबू रमाशंकर गुप्ता को संबंधित कारोबारियों के लिए नोटिस तैयार करने को कहा है।

अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट किया कि नोटिस के बाद भी नियमों की अनदेखी करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका की इस सख्ती से खुले में मीट काटने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। अब देखने वाली बात होगी कि नोटिस जारी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नगर पालिका कितनी सख्ती से कार्रवाई करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *