शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हाटा, जनपद कुशीनगर- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को हाटा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को हाटा कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 413/2026 में वांछित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र लालबहादुर प्रसाद, निवासी रामपुर सोहरौना, थाना हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक गजानन पाठक तथा कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।