विद्यालय परिवार ने मेधावी विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बनाने का किया पहल
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –
जनपद कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कुरमौटा मंझरिया स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही शैक्षणिक संस्था पी एल एस स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कक्षाओं में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सफल विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्थापक ने बताया कि बच्चों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करना है, ताकि वे भी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने परिवार एवं विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।
उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय का प्रयास है कि बच्चों में आत्मविश्वास बढ़े और वे जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है, जिससे वे शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम कर सकें।विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।