बांसगांव तहसील सभागार में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सकीय कार्ड

बांसगांव तहसील सभागार में शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सकीय कार्ड

बांसगांव से सुबाष चंद की खास रिपोर्ट –
एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किया वितरण, अब ₹5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज

जनपद गोरखपुर बांसगांव तहसील सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सकीय योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सकीय कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) देवेन्द्र प्रताप सिंह ने चयनित शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य और उनके परिवार की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सकीय योजना के माध्यम से पात्र शिक्षक सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षकों के इलाज पर आने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप कुमार सिंह, सभासद संजय सिंह, भाजपा नेता मार्कंडेय राय, शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में लाभार्थी शिक्षकों ने प्रदेश सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी योजना बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *