हाटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो व बीएनएस मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

 श्रीनिवास तिवारी की रिपोर्ट –

जनपद कुशीनगर में अपराध एवं महिला-बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों पर लगातार सख्ती बरत रही हाटा कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को ढ़ाड़ा खुर्द नहर पुलिया के पास से मंजेश पुत्र मोहन, निवासी सिंहपुर, थाना कोतवाली हाटा को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हाटा में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026 दर्ज है। उस पर धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप हैं।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेमचंद यादव तथा कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे मामलों में आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *