कैंडल मार्च निकालकर चौरीचौरा में दीपिका-वैभव को दी श्रद्धांजलि आरोपित सिपाही को फांसी देने की मांग

आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –

चौरीचौरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या एक बुद्धनगर ने निवासी युवा समाजसेवी आदर्श पासवान के नेतृत्व कैंडल मार्च निकालकर दीपिका शर्मा व वैभव वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर आरोपितो को फांसी की सजा देने की मांग की गई। यह कैंडल बुधवार की शाम को भगवानपुर पेट्रोल पंप से निकलकर दानी भवानी पोखरा तक सैकड़ो युवाओं ने आक्रोश व्यक्त किया। गोरखपुर में एक दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ एक वर्दीधारी पुलिस द्वारा अपहरण कर रेप जैसी घटना को अंजाम देने के बाद मासूम की निर्मम हत्या करने और खजनी में सराफा कारोबारी के पुत्र वैभव वर्मा की हत्या में दोषी आरोपितों को फांसी की मांग को फांसी देने की मांग की गई। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से सोशल मीडिया क्रिएटर आदर्श पासवान, सभासद जितेंद्र पासवान, सुरेंद्र यादव, राहुल पासवान, जंगबहादुर, अमन, अमित, भोलू, विशाल पासवान, मनीष, अंकित पासवान, दुर्गेश, अंकित, सूरज, गौरव, अभिषेक, अमितकांत, विकाश, आदित्य, धर्मेंद्र, शुभम पासवान, प्रिंस, विकाश कुमार, विजय कुमार, अरुण, संदीप, अंकुश, देव, अंगद, नीतीश, दुर्गा मौर्य, सन्नी मद्धेशिया, राम धीरज, चन्द्रशेखर, सुमित, विशाल, नीलेश, हरिलाल चौकीदार, रमनयन, श्रवण गुप्ता, कोल्हू यादव समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *