चौरी चौरा प्राचीन पोखरा घाट निर्माण कार्य प्रगति पर, छठ महापर्व से पूर्व होगा तैयार

 

चौरी चौरा प्राचीन पोखरा घाट निर्माण कार्य प्रगति पर, छठ महापर्व से पूर्व होगा तैयार 

रंजीत जायसवाल की रिपोर्ट 

नगर पंचायत चौरीचौरा के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले प्राचीन पोखरा घाट के सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य के अंतर्गत घाट पर ढलाई कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह पोखरा क्षेत्र की जनता की आस्था, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रत्येक वर्ष हजारों श्रद्धालु छठ महापर्व के अवसर पर भगवान सूर्य की उपासना एवं अर्घ्य प्रदान करते हैं।

नगर पंचायत द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए घाट निर्माण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। वर्तमान में ढलाई का कार्य निरंतर जारी है तथा लक्ष्य रखा गया है कि आगामी छठ महापर्व से पूर्व घाट का निर्माण पूर्ण कर श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया जाए। इससे छठ व्रतियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक घाट उपलब्ध होगा

चौरीचौरा के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण एवं जनहित के कार्यों में नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री सन्नी जायसवाल जी का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। उनके नेतृत्व में नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, धार्मिक स्थलों के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं। प्राचीन पोखरा घाट का निर्माण भी इसी विकासशील सोच और जनसेवा की भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।इस जनहितकारी एवं धार्मिक महत्व के कार्य में वार्ड संख्या 15 के सभासद श्री मोहित जायसवाल तथा सम्मानित सभासद  पुरुष कुमार  और नगर के सभी सभासदों का भी महत्वपूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *