
आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट –
गोरखपुर जनपद के एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी बंशीलाल पुत्र स्वर्गीय रामदास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर कूटरचित दस्तावेज के सहारे मेरे नाम वाले एक व्यक्ति ने मेरे ही जमीन को मेरे ही बहु सरिता देवी को दानपत्र देने का बैनामा कर दिया है। पीड़ित बंशीलाल में एसएसपी को बताया कि चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर में गाटा संख्या 777 में रकबा 0.585 हेक्टेयर भूमिधरी खेत हैं। मेरी बहु सरिता देवी पत्नी स्वर्गीय रामबदन जो एक जालसाज व फरेबी किस्म की औरत है। उसने मेरे जगह पर एक फर्जी व्यक्ति को खड़ा करके दान पत्र बैनामा अपने नाम से फर्जी ढंग व जालसाजी करके करा ली है। इस दान पात्र बैनामा में गवाह के रूप में झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी यशवंत सिंह यादव पुत्र रामबचन यादव व दूसरे गवाह के रूप में इसी थाना के पोस्ट बकसुड़ी के नेवढ़ि निवासी देवनाथ पुत्र सीताराम है। वही मददगार के रूप में एम्स थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी रंजीत पासवान पुत्र परिखन व चिलुआताल थाना क्षेत्र के टिकरिया जंगल निवासी सूरज पुत्र सुभाष शामिल है ।
पीड़ित बंशीलाल ने बताया कि इस प्रकरण के बारे में जब लेखपाल से जानकारी हुए तो हम तो दंग रह गये। परिजनो के साथ चौरीचौरा तहसील पहुंचकर दान पत्र विलेख निकलवाया तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। पीड़ित वंशीलाल ने एसएसपी से इस प्रकरण के शामिल सभी लोगो के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।