आशुतोष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
सुत्रो के हवाले से एक खबर सामने आई है कि जनपद गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में तीन युवतियों के अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर छोड़कर चले जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए झंगहा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से खोजबीन तेज कर दी।
पुलिस की सक्रियता का परिणाम रहा कि तीनों युवतियों और उनके प्रेमियों को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि तीनों प्रेमी जोड़े दूसरे प्रदेश में भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें तलाश कर अपने कब्जे में ले लिया। बरामदगी के बाद सभी को थाने लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवतियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं, त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस की सराहना की है।

झंगहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दूसरे प्रदेश भागने की फिराक में थे तीनों प्रेमी जोड़े; सकुशल बरामद