विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बांसगांव में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं शिक्षकों ने पौधे लगाए तथा लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी राय, प्रमोद त्रिपाठी, अविनाश सिंह अन्नू, मंडल महामंत्री अविनेश सिंह मनु तथा मंडल उपाध्यक्ष धर्मपाल सिंह शामिल रहे।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से संगीता सिंह, धर्मेन्द्र यादव, माण्डवी सिंह, अनूप सिंह, जितेन्द्र सिंह, तारा गुप्ता, राजेश सिंह सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।